लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के अरुणाचल प्रदेश में 44 और अंडमान में एक नया मामला

By भाषा | Updated: September 24, 2021 14:21 IST

Open in App

ईटानगर/पोर्ट ब्लेयर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 44 और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में एक नया मामला सामने आया है।

अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा है। इस अवधि में 59 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जबकि 44 नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक 53,584 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि राज्य में स्वस्थ होने की दर में आंशिक वृद्धि हुई है और अब यह 98.71 फीसदी हो गई है। वहीं, संक्रमण दर 1.55 फीसदी है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई, और मृतक संख्या 273 बनी हुई है। यहां 428 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पाडुंग के अनुसार राज्य में अब तक 11,21,952 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 7,616 हो गई। केंद्रशासित प्रदेश में अब 17 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 7,470 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है। यहां अब तक 2.87 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक जबकि 1.44 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों