लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 241 नए मरीजों में 44 बच्चे

By भाषा | Updated: December 23, 2021 11:39 IST

Open in App

आइजोल, 23 दिसंबर मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 241 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,40,143 हो गई। एक आधिकारिक बयान से यह जानकारी मिली।

राज्य सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, नए संक्रमित मरीजों में 44 बच्चे हैं। पूर्वोत्तर राज्य में इस अवधि में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 535 बनी हुई है।

बयान में बताया गया कि दैनिक संक्रमण दर 7.86 फीसदी है। आइजोल जिले से संक्रमण के सबसे ज्यादा 88 मामले सामने आए। इसके बाद मामित से 51, कोलासिब से 33 मामले सामने आए हैं। राज्य में अभी 1,847 मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,37,761 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर लालजवामी ने बताया कि अब तक 7.29 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से 5.87 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर आर लालथांगलियाना की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यह बताया गया कि नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में ओमीक्रोन के पहले मामले का पता चलने के बाद से विदेश से लौटे 139 यात्रियों की लेंगपुई हवाईअड्डे पर रैपिड एंटीजन जांच हुई और ऑस्ट्रेलिया तथा सिंगापुर से लौटे दो व्यक्ति संक्रमित पाए गए। इन्हें जोरम मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनके नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए कोलकाता भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट अगले सप्ताह तक आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह