लाइव न्यूज़ :

मोदी विरोधी पोस्टरों पर 44 मामले दर्ज, हुईं 4 गिरफ्तारियां, आप ने कहा- मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 22, 2023 11:21 IST

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर एफआईआर पर सवाल उठाते हुए पूछा कि पोस्टर में क्या आपत्तिजनक है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हजारों पोस्टर दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए हैं।पुलिस द्वारा 44 मामले दर्ज किए गए हैं और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार किए गए लोगों में से दो के पास प्रिंटिंग प्रेस है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हजारों पोस्टर दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए हैं। इस मामले पर पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस द्वारा 44 मामले दर्ज किए गए हैं और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से दो के पास प्रिंटिंग प्रेस है। मंगलवार को पुलिस ने दिल्ली में कई जगहों से लगभग 2,000 पोस्टर हटाए। इनमें से अधिकांश पोस्टरों में "मोदी हटाओ, देश बचाओ" का नारा था।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारियां सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और उस कानून के तहत की गई हैं जिसमें पोस्टरों पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम होना जरूरी है। करीब 2,000 पोस्टर, जो कथित तौर पर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय में पहुंचाए जा रहे थे, पुलिस ने जब्त कर लिए। मध्य दिल्ली के आईपी एस्टेट इलाके में जब पुलिस ने एक वैन को रोका तो उन्हें ये पोस्टर मिले। 

रिपोर्ट के अनुसार, चालक ने पुलिस को बताया कि उसे पोस्टरों को आप मुख्यालय पहुंचाने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोमवार को भी ऐसी ही एक खेप की डिलीवरी की थी। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर एफआईआर पर सवाल उठाते हुए पूछा कि पोस्टर में क्या आपत्तिजनक है। आप ने ट्वीट कर लिखा, "मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है।" 

आप ने आगे लिखा, "इस पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 एफआईआर कर दी? पीएम मोदी आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है। एक पोस्टर से इतना डर! क्यों?"गिरफ्तार प्रिंटिंग प्रेस मालिकों ने दिल्ली पुलिस को बताया कि उन्हें 50,000 "मोदी हटाओ, देश बचाओ" पोस्टर छापने का आदेश मिला है। प्रिंटिंग प्रेस का नाम नहीं होने के कारण मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह