लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,382 नए मामले, 2,570 लोग ठीक हुए; 66 और मौतें हुईं

By भाषा | Updated: January 6, 2021 21:07 IST

Open in App

मुंबई, छह जनवरी महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 4,382 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,54,553 हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के कारण राज्य में 66 और मौतें हुईं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 49,825 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि दिन में 2,570 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 18,52,759 तक पहुंच गई।

इसके साथ ही, राज्य में अब कोरोना वायरस के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 50,808 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई महानगर में दिन के दौरान संक्रमण के 795 मामले सामने आए, जिसने महानगर में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,96,320 हो गई, जबकि आठ और मरीजों की संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 11,155 हो गई।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 का पता लगाने के लिए की गईं जांचों की संख्या बढ़कर 1,31,34,019 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग