लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 4,373 नए मामले

By भाषा | Updated: April 3, 2021 19:40 IST

Open in App

बेंगलुरु, तीन अप्रैल कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 4,373 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 19 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10.10 लाख और मृतकों की संख्या बढ़कर 12,610 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि दिन में संक्रमण मुक्त होने के बाद 1,959 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि शनिवार को सामने आए कुल 4,373 नए मामलों में से 3,002 मामले अकेले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से सामने आए हैं। राज्य में अब तक संक्रमण के 10,10,602 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 12,610 लोगों की मौत हो चुकी है और 9,61,359 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 36,614 मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनमें से 36,287 मरीजों की हालत स्थिर है।

बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में बेंगलुरु (शहरी) और मैसुरु में छह-छह लोगों की मौत हुई। वहीं, हासन में तीन, मांड्या में दो, कलबुर्गी में एक और तुमकुरु में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे