लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 43,654 नए मामले, 640 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 28, 2021 11:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई भारत में बुधवार को कोविड-19 के 43,654 नए मामले आए जिससे संक्रमण के कुल मामले 3,14,84,605 पर पहुंच गए जबकि 640 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,22,022 हो गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,336 की वृद्धि के साथ 3,99,436 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है। कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 97.39 प्रतिशत हो गयी है।

आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को कोविड-19 के लिए 17,39,857 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक कुल 46,09,00,978 नमूनों की जांच की जा चुकी है। दैनिक संक्रमण दर मंगलवार को 1.73 प्रतिशत थी जो अब बढ़कर 2.51 प्रतिशत हो गयी है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.36 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,06,63,147 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 44.16 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय ने बताया कि जिन 640 और लोगों की मौत हुई है उनमें से 254 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में, 156 की केरल में और 60 लोगों की मौत ओडिशा में हुई। इस महामारी से अभी तक देश में 4,22,022 मरीज जान गंवा चुके हैं। इनमें से 1,31,859 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में, 36,437 की कर्नाटक, 33,966 की तमिलनाडु, 25,046 की दिल्ली में, 22,754 की उत्तर प्रदेश में और 18,095 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां