लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 436 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: December 24, 2020 20:24 IST

Open in App

देहरादून, 24 दिसंबर उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 436 नए मामले सामने आये जबकि इस महामारी से 11 और मरीजों की मौत हो गई।

यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 436 नये मामले सामने के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 88,376 हो गयी है। नये मामलों में से सर्वाधिक 143 देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 103, हरिद्वार में 61 और उधमसिंह नगर में 12 मामले सामने आये।

बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को इस महामारी से प्रदेश में 11 और मरीजों की मौत हो गई। महामारी से अब तक प्रदेश में 1458 मरीज जान गंवा चुके हैं।

प्रदेश में बृहस्पतिवार को 579 और लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। इस महामारी से अब तक कुल 80,467 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,331 है।

बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 के 1120 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह