लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 431 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: March 24, 2021 12:00 IST

Open in App

हैदराबाद, 24 मार्च तेलंगाना में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के 400 से अधिक मामले आए हैं।

राज्य सरकार द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3.04 लाख हो गई है।

बुलेटिन में कहा गया कि 23 मार्च रात आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे में 431 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि दो और कोविड-19 मरीजों की मौत होने से महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,676 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक इस समय राज्य में 3,352 मरीज उपचाराधीन हैं।

बृहद हैदराबाद नगर निगम में सबसे अधिक 111 नए मामले आए हैं जबकि मेडचल-मल्काजगिरी में 37 और रंगारेड्डी जिले में 31 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

तेलंगाना के कुछ स्कूल में कोविड-19 के मामले आने के मद्देनजर राज्य सरकार ने बुधवार से चिकित्सा महाविद्यालयों को छोड़कर सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश दिए हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

बुलेटिन के मुताबिक, 23 मार्च को राज्य में 70,280 नमूनों की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 97.89 लाख नमूनों की जांच की गई है।

बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 228 लोग संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिला कर अब तक 2,99,270 मरीज कोविड-19 महमारी से उबर चुके हैं। ,

राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर 98.34 प्रतिशत है जबकि मृत्युदर 0.55 प्रतिशत है । राष्ट्रीय स्तर पर यह दर क्रमश: 95.5 प्रतिशत एवं 1.4 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव