लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 430 नए मामले

By भाषा | Updated: June 16, 2021 14:01 IST

Open in App

पुडुचेरी, छह जून पुडुचेरी में बुधवार को कोविड-19 के 430 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.13 लाख हो गई।

नए मामलों की जानकारी 9,190 नमूनों की जांच से हुई है। संक्रमण से छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,702 हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि संक्रमण दर 4.68 प्रतिशत रहा, वहीं मृत्यु दर और संक्रमण दर क्रमश: 1.5 प्रतिशत और 84.55 प्रतिशत है।

केंद्रशासित प्रदेश में 4,495 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक यहां 36,656 स्वास्थ्यकर्मी और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 22,681 कर्मियों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

वहीं विभाग ने 2,24,506 उन लोगों को भी टीके की खुराक दी है जो या तो वरिष्ठ नागरिक हैं या किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त और उनकी उम्र 45 साल से ज्यादा है।

केंद्रशासित प्रदेश में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका देने के लिए 100 से ज्यादा केंद्रों पर चार दिवसीय टीका उत्सव की शुरुआत हुई है। यहां अभियान 19 जून तक जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह