लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 430 नए मामले, चार और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 9, 2021 19:22 IST

Open in App

जयपुर, नौ जनवरी राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 430 नये मामले सामने आये, जिसके बाद अब तक राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,12,521 हो गई है। वहीं, राज्य में संक्रमण से चार और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्‍या 2731 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मौत हुई हैं। राज्य में अब तक जयपुर में 508, जोधपुर में 295, अजमेर में 220, कोटा में 167, बीकानेर में 167 भरतपुर में 120, उदयपुर में 112, पाली में 109 और सीकर में 98 मरीजोंकी मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार को राज्य में 1098 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए इससे राज्य में अब तक कुल 3,03,060 लोग ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही शनिवार को संक्रमण के 430 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,12,521 हो गयी, जिनमें से 6,730 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 77, जोधपुर में 42, कोटा में 41, डूंगरपुर में 26 व अजमेर व भीलवाड़ा में 24-24 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए