लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आग से 43 लोगों की मौत, भाजपा-कांग्रेस ने हादसे के लिए आप सरकार को ठहराया जिम्मेदार

By भाषा | Updated: December 8, 2019 16:07 IST

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा, ‘‘केजरीवाल सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। नगर निगम भी भाजपा के तहत आते हैं। वे भी इसके लिए उतने ही जिम्मेदार हैं।’’ तिवारी ने भाजपा की ओर से पीड़ितों के परिवारों के लिए पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को इलाज के लिए 25-25 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस-बीजेपी ने अनाज मंडी में हुए आग हादसे के लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।हादसे में 43 लोगों की मौत हो गई।

कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने यहां अनाज मंडी में हुए आग हादसे के लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इस हादसे में 43 लोगों की मौत हो गई। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी केन्द्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी के साथ घटनास्थल पर गये।

तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में बिजली की तार लटक रही है लेकिन कई शिकायतों के बाद भी सरकारी एजेंसियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस ने इस घटना के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और भाजपा के नेतृत्व वाले नगर निगमों को जिम्मेदार ठहराया है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा, ‘‘केजरीवाल सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। नगर निगम भी भाजपा के तहत आते हैं। वे भी इसके लिए उतने ही जिम्मेदार हैं।’’ तिवारी ने भाजपा की ओर से पीड़ितों के परिवारों के लिए पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को इलाज के लिए 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

पार्टी ने इस हादसे के मद्देनजर आज दिन के अपने सभी कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया। पुरी ने कहा कि वह दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता ने मांग की कि केजरीवाल सरकार को इस तरह की घटनाओं को रोकने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए विधानसभा का एक आपात सत्र बुलाना चाहिए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि यह दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है कि वह आवासीय क्षेत्रों में चल रहे अवैध कारखानों के खिलाफ कार्रवाई करे और इस तरह की घटनाओं को रोके। उन्होंने कहा, ‘‘यह अब एक आम बात हो गई है। ऐसी घटनाएं होती हैं, जांच की जाती है लेकिन सरकार कुछ नहीं करती है। आवासीय क्षेत्रों में चलने वाले कारखानों को वैकल्पिक स्थानों पर भूखंड प्रदान किए जाने हैं, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया।’’

बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने इस हादसे के लिए दिल्ली के बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मौके पर गया, तारों के एक जाल को देखा। इसके लिए बिजली विभाग जिम्मेदार है। बिहार के मुख्यमंत्री हालात पर नजर बनाए हुए हैं और मेरा मानना है कि मृतकों की संख्या 43 को पार कर जायेगी।’’ उन्होंने कहा कि बिहार सरकार हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है और मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी। 

टॅग्स :दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल