लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 43 नए मामले

By भाषा | Updated: October 21, 2021 15:48 IST

Open in App

पुडुचेरी, 21 अक्टूबर पुडुचेरी में कोविड-19 के 43 नए मामले सामने आए, जिसके बाद बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,27,564 हो गई।

केंद्र शासित प्रदेश में बीते 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,852 बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी से 25, कराइकल से 11 और माहे से सात नए मामले सामने आए। यानम से एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

केंद्रशासित प्रदेश में 454 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से 100 मरीज अस्पताल में और 354 मरीज घरों में पृथक-वास में हैं।

श्रीरामुलु ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 50 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,258 हो गई। अधिकारी ने बताया कि अब तक यहां लोगों को कोविड रोधी टीके की 10,89,046 खुराक दी गई है। इनमें से 7,15,350 लोगों को टीके की पहली और शेष 3,73,696 लोगों को टीके की दूसरी खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं