पुडुचेरी में कोविड-19 के 43 नए मामले

By भाषा | Updated: January 14, 2021 16:32 IST2021-01-14T16:32:29+5:302021-01-14T16:32:29+5:30

43 new cases of Kovid-19 in Puducherry | पुडुचेरी में कोविड-19 के 43 नए मामले

पुडुचेरी में कोविड-19 के 43 नए मामले

पुडुचेरी, 14 जनवरी केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 43 नए मामले आने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 38,567 हो गई है।

संक्रमण से और एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 640 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने बताया कि जेआईपीएमईआर में 84 वर्षीय महिला की और हुई। उन्हें अन्य बीमारियां भी थीं।

प्रदेश में 2,992 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 43 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। केन्द्र शासित प्रदेश में मृत्युदर 1.66 प्रतिशत और रिकवरी दर 97.57 प्रतिशत है।

निदेशक ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल कोविड-19 का 298 लोगों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 43 new cases of Kovid-19 in Puducherry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे