झारखंड में कोविड-19 के 43 नये मामले

By भाषा | Updated: July 14, 2021 00:17 IST2021-07-14T00:17:05+5:302021-07-14T00:17:05+5:30

43 new cases of Kovid-19 in Jharkhand | झारखंड में कोविड-19 के 43 नये मामले

झारखंड में कोविड-19 के 43 नये मामले

रांची, 13 जुलाई झारखंड में मंगलवार को कोविड-19 के 43 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,46,371 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में लगातार चौथे दिन पिछले चौबीस घंटों में किसी और संक्रमित की मौत नहीं हुई जिसके चलते राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 5119 पर स्थिर रही।

राज्य में 3,40,862 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 390 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में कुल 43,712 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 43 संक्रमित पाये गये। रांची में आठ और पूर्वी सिंहभूम में 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 43 new cases of Kovid-19 in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे