लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से 43 और लोगों की मौत, संक्रमण के 762 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: June 7, 2021 22:34 IST

Open in App

पटना, सात जून बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में 43 और लोगों की मौत होने से राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 5,424 हो गई है। इसके साथ राज्य में संक्रमण के 762 नए मामले सामने आने के बाद इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,13,879 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के जो 762 नए मामले सामने आए हैं, उनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 66 मामले सामने आए हैं।

पिछले साल कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक बिहार में संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 7,13,879 हो गयी है जिनमें से 700224 मरीज ठीक हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में 1,196 मरीज ठीक हुए हैं। इस अवधि में 43 और लोगों की मौत होने से राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 5,424 हो गई है।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,230 है और कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 98.09 प्रतिशत है।

बिहार में सोमवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 81,741 लोगों ने कोविड रोधी टीका लगवाया और प्रदेश में अब तक 1,12,27,974 लोग टीका लगवा चुके हैं।

इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग किए गए अपने ट्वीट में कहा, ‘‘केन्द्र सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए पहले से ही राज्यों को मुफ्त टीका दिया जा रहा है। अब माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 18 वर्ष से अधिक एवं 45 वर्ष से कम आयु के सभी लोगों के टीकाकरण के लिए राज्य सरकारों को मुफ्त टीका उपलब्ध कराने एवं पिछले साल की तरह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को दीवाली तक बढा़कर सभी राशन कार्डधारियों को मुफ्त राशन देने का फैसला उपयोगी एवं सराहनीय है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद। यह कोरोना से जंग जीतने में मददगार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?