महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 4.3 तीव्रता का भूकंप

By भाषा | Updated: October 31, 2021 21:33 IST2021-10-31T21:33:47+5:302021-10-31T21:33:47+5:30

4.3 magnitude earthquake hits Maharashtra's Gadchiroli | महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 4.3 तीव्रता का भूकंप

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 4.3 तीव्रता का भूकंप

गढ़चिरौली, 31 अक्टूबर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के सिरोंचा तालुका में रविवार को 4.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिले के अधिकारी ने बताया कि भूकंप की वजह से संपत्ति या जान के नुकसान की अबतक खबर नहीं है। उन्होंने बताया, ‘‘रविवार शाम छह बजकर 48 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।’’

गढ़चिरौली जिला कलेक्ट्रेट द्वारा जारी बयान में राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के हवाले से बताया गया कि भूंकप का केंद्र सतह से 77 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का झटका तेलंगाना की सीमा पर प्रणहिता नदी के नजदीक जाफराबाद चक गांव में दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 4.3 magnitude earthquake hits Maharashtra's Gadchiroli

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे