लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के 43 शहर जलवायु परिवर्तन पर आधारित वैश्विक अभियान 'रेस टू जीरो' में शामिल होंगे

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:42 IST

Open in App

मुंबई, 23 सितंबर महाराष्ट्र के पर्यावरण एवं पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि ''ग्लोबल सिटीजन लाइव'' अभियान के तहत राज्य के 43 शहर ‘जलवायु सप्ताह एनवाईसी’ 2021 से पहले वैश्विक अभियान ''रेस टू जीरो'' में शामिल होंगे।

चयनित शहर पहले से ही केंद्र सरकार के अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) योजना का हिस्सा हैं।

ठाकरे ने एक बयान में कहा कि ''रेस टू जीरो'' अभियान में शामिल होने वाले शहर भविष्य के जलवायु खतरों को रोकने, रोजगार सृजित करने और समान व सतत विकास को लेकर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इन शहरों को वैश्विक जलवायु आपातकाल को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने और पहचानने की जरूरत के साथ ही जलवायु लचीलेपन के अनुरूप निर्णय लेने चाहिए। साथ ही वर्ष 2040 तक या उससे पहले शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को लेकर संकल्प लेना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि ये शहर अगले दशक में प्राथमिकता वाले कार्यों की पहचान भी करेंगे।

आदित्य ठाकरे ने कहा, '' रेस टू जीरो अभियान में शामिल होना जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में हमारा योगदान है। हम कार्बन उत्सर्जित करना जारी नहीं रख सकते। महाराष्ट्र एक उदाहरण स्थापित करेगा कि बड़ा औद्योगिक राज्य होने के बावजूद राज्य सरकारें जलवायु परिवर्तन पर कैसे कार्य कर सकती हैं।''

बयान के मुताबिक, इनमें से पश्चिमी महाराष्ट्र के पांच शहर - मुंबई, नासिक, औरंगाबाद, कल्याण-डोंबिवली, पुणे- और नागपुर (विदर्भ से) पहले ही इस साल की शुरुआत में अभियान में शामिल हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू