लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 429 नए मामले, 11 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 11, 2021 13:54 IST

Open in App

पुडुचेरी, 11 जून पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटे में केंद्र शासित प्रदेश में जहां कोविड-19 के 429 नए मामले दर्ज किये गये वहीं, एक दिन पहले यह संख्या 507 थी। संक्रमण से 11 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि नए मामलों से केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,11,684 हो गयी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में 9,159 नमूनों की जांच में 429 मामलों की पुष्टि हुई। पुडुचेरी में सबसे अधिक 322 नए मामले सामने आये। इसके बाद कराईकल में 83, माहे में 19 और यानम में पांच मामले आये। पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को 507 नए मामले सामने आये थे।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 967 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,156 (अस्पतालों में 942 और घर पर पृथक-वास में इलाज करा रहे 5,214 मरीज) है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि अब तक 1,03,860 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

निदेशक ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 11 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,668 हो गयी है। जान गंवाने वाले सात मरीज किसी अन्य गंभीर रोग से ग्रस्त नहीं थे और उनकी उम्र 33 से 83 साल के बीच थी। मोहन कुमार ने बताया कि संक्रमण दर 4.68 प्रतिशत जबकि मृत्यु एवं ठीक होने की दर क्रमश: 1.49 प्रतिशत और 92.99 प्रतिशत है।

विभाग ने अब तक 11.46 लाख से अधिक नमूनों की जांच की है और इनमें से 9.86 लाख में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि अब तक 35,940 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 22,590 कर्मियों का टीकाकरण हुआ है। एक मार्च से अब तक वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से अधिक) या गंभीर रोग से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के 1,98,607 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव