लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 429 नए मामले, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 4, 2021 19:54 IST

Open in App

अमरावती, चार अक्टूबर आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 429 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,53,192 हो गई है। वहीं, महामारी से चार और रोगियों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,208 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एक बुलेटिन में कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,029 रोगी संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस प्राणघातक वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 20,29,231 हो गई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 9,753 हो गई है।

आंध्र प्रदेश में कई महीनों के बाद उपचाराधीन रोगियों की संख्या 10 हजार के आंकड़े के नीचे पहुंची है।

बुलेटिन के मुताबिक पूर्वी गोदावरी जिले में सर्वाधिक 89 नए मरीज सामने आए। इसके बाद नेल्लोर में संक्रमण के 85 नए मामले दर्ज किए गए।

बुलेटिन के मुताबिक गुंटूर जिले में कोविड-19 के दो रोगियों की मौत हुई जबकि कृष्णा और चित्तूर जिले में संक्रमण के कारण एक-एक रोगी की जान गयी। राज्य में अब तक 2.84 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 30,000 से अधिक नमूनों की जांच सोमवार को हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे