लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 4,272 नए मामले आये, 115 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 26, 2021 21:02 IST

Open in App

बेंगलुरु, 26 जून कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 4,272 नए मामले आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,31,026 हो गयी और संक्रमण से 115 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 34,654 हो गयी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 6,126 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 26,91,123 हो गयी है। बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक 955 मामले आये हैं और 16 मरीजों की मौत हुई है तथा 1,174 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,05,226 है।

संक्रमण दर 2.58 प्रतिशत है और मृत्यु दर 2.69 प्रतिशत है। मैसुरु में संक्रमण से 22 लोगों की मौत हुई है। दक्षिण कन्नड़ में 14 और बेलगावी में 10 मरीजों ने कोरोना वायरस के संक्रमण से दम तोड़ा है। जिन जिलों में नए मामलों की पुष्टि हुई है उनमें बेंगलुरु शहरी में 955 मामले आये हैं, मैसुरु में 647, हासन में 320 मामले, चिकमंगलुरु में 200 मामले तथा शेष मामले अन्य जिलों से आये हैं।

बेंगलुरु शहरी जिला संक्रमितों की संख्या के मामले में शीर्ष पर है। जिले में संक्रमितों की संख्या 12,10,642 है। इसके बाद मैसुरु में संक्रमितों की संख्या 1,58,052 और तुमुकुरु में 1,11,475 है। राज्य में अब तक कुल 3,36,73,392 नमूनों की जांच हुई है। इनमें से शनिवार को 1,65,010 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन