लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में सामने आये कोरोना वायरस के 4,230 नये मामले

By भाषा | Updated: July 2, 2021 22:03 IST

Open in App

चेन्नई, दो जुलाई तमिलनाडु में शुक्रवार को कोविड-19 के 4,230 नए मामले आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 24,88,407 हो गए। साथ ही, 97 रोगियों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 32,818 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

तमिलनाडु में नये रोगियों में अन्य राज्यों के नौ लोग हैं जबकि अकेले तंजावुर में 30 मरीजों की जान चली गयी।

विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार, 4,952 कोविड​​-19 रोगियों को आज छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 24,18,882 हो गई। वर्तमान में 36,707 मरीज उपचाराधीन हैं।

चेन्नई में 238 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही शहर में संक्रमितों की संख्या 5,32,992 हो गयी। यहां अबतक 8,196 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,60,810 नमूनों की जांच की गयी। अबतक 3,31,62,714 जांच हो चुकी हैं।

इस बीच मेडिकल एवं परिवार कल्याण मंत्री एम सुब्रमण्यम ने यहां कोविड- 19 जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ करने के बाद बाद कहा कि तंजावूर, कल्लाकुरिची और कुड्डालूर जैसे कुछ जिलों में रोजाना 10 से 20 मामले बढ़ गये हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य को अबतक टीकों की 1,56,26,550 खुराक मिली हैं जिनमें 1,48,64,430 खुराक लोगों को लगा दी गयी है। फिलहाल स्टॉक में टीके की 8,16,890 खुराक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित