लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 4,228 नए मामले,छह महीने में सर्वाधिक

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:10 IST

Open in App

अमरावती, 13 अप्रैल आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 4,228 नए मामले सामने आए, जो पिछले छह महीने में प्रतिदिन के सबसे ज्यादा मामले हैं।

राज्य में कोविड-19 का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या भी बढ़कर 25,850 हो गई, जो 30 अक्टूबर के बाद से सबसे ज्यादा है।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में मंगलवार सुबह नौ बजे तक 1,483 मरीज ठीक हो गये, जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई।

बुलेटिन में बताया गया कि आंध्र प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,32,892 हो गई है, जबकि कुल 8,99,721 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, 7,321 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य के 11 जिलों में दोहरे अंकों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 842 मामले चित्तूर से सामने आए हैं। वहीं, इसके बाद गुंटूर से 622 और पूर्वी गोदावरी में 538 मामले हैं।

इसी बीच, राज्य को सोमवार रात से कोविड-19 रोधी टीके की 6.4 लाख खुराक मिली है। इनमें से 4.4 लाख खुराक पुणे से कोविशील्ड के आए हैं, जबकि हैदराबाद से दो लाख खुराक कोवैक्सीन की प्राप्त हुई है।

इन टीकों की खुराक को तत्काल 13 जिलों में भेजा गया है क्योंकि दो दिन पहले ही वहां टीके की खुराक खत्म हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos