कर्नाटक में कोविड-19 के 4,225 नए मामले, 26 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:31 IST2021-03-31T20:31:19+5:302021-03-31T20:31:19+5:30

4,225 new cases of Kovid-19 in Karnataka, 26 dead | कर्नाटक में कोविड-19 के 4,225 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के 4,225 नए मामले, 26 लोगों की मौत

बेंगलुरु, 31 मार्च कर्नाटक में कोविड-19 के 4,225 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,97,004 हो गई। वहीं 26 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12,567 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

पिछले 24 घंटों के दौरान स्वस्थ होने के बाद 1,492 मरीजों को भी अस्पताल से छुट्टी मिली है। राज्य में कल 2,975 नए मामले सामने आए थे।

बुधवार को सामने आए कुल मामलों में से बेंगलुरु अर्बन जिले से 2,928 मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में 31 मार्च तक 9,97,004 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 12,567 लोगों की मौत हो चुकी है और 9,56,170 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 4,225 new cases of Kovid-19 in Karnataka, 26 dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे