लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 421 नए मामले आए

By भाषा | Updated: June 24, 2021 00:12 IST

Open in App

रायपुर, 23 जून छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 421 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,92,074 हो गई है।

राज्य में बुधवार को 263 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 550 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पांच मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बुधवार को आए 421 नए मामले आए हैं जिनमें रायपुर जिले से 20, दुर्ग से 16, राजनांदगांव से छह, बालोद से 13, बेमेतरा से 11, कबीरधाम से दो, धमतरी से 17, बलौदाबाजार से 19, महासमुंद से आठ, गरियाबंद से सात, बिलासपुर से सात, रायगढ़ से 16, कोरबा से 10, जांजगीर चांपा से 27, मुंगेली से चार, गौरेला पेंड्रा मरवाही से चार, सरगुजा से 12, कोरिया से 20, सूरजपुर से तीन, बलरामपुर से 21, जशपुर से 18, बस्तर से 11, कोंडागांव से 11, दंतेवाड़ा से 22, सुकमा से 43, कांकेर से 16, नारायणपुर से चार, बीजापुर से 50 और अन्य राज्य से तीन मरीज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,92,074 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,71,057 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 7610 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,407 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,069 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3127 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है