लाइव न्यूज़ :

‘कोविड-19 फैलने के बाद से जम्मू कश्मीर में 4,204 कैदियों को जमानत, 41 को पैरोल पर रिहा किया गया’

By भाषा | Updated: March 28, 2021 14:57 IST

Open in App

जम्मू, 28 मार्च जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), कारागार, वी के सिंह ने कहा कि पिछले साल मार्च में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी फैलने के बाद से 4,200 से अधिक कैदियों को जमानत पर और 41 कैदियों को पैरोल पर रिहा किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभी केवल एक कैदी कोविड-19 से संक्रमित है, जिसका कठुआ जिले के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिंह ने कहा, ‘‘उच्चाधिकार प्राप्त समिति द्वारा लिए गए फैसलों का अनुपालन करते हुए पिछले साल मार्च से 4,204 कैदियों को जमानत पर और 41 को पैरोल पर रिहा किया गया।’’ उच्चतम न्यायालय ने कैदियों के बीच सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए यह समिति गठित करने के निर्देश दिए थे।

अम्फाला जिला कारागार में शनिवार को यहां आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विभिन्न जेलों में कुल 542 कैदी कोराना वायरस से संक्रमित हुए लेकिन सभी स्वस्थ हो गए, केवल दो बुजुर्ग कैदियों की अन्य बीमारियों के कारण मौत हो गई।

डीजीपी ने कहा, ‘‘अभी कठुआ जिला कारागार से कोविड-19 का केवल एक मरीज सामने आया है, जिसे स्थानीय गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने बताया कि जेल विभाग ने मुकदमों की सुनवाई और रिमांड के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस की सुविधा शुरू की है। साथ ही ई-मुलाकात सुविधा शुरू की गई है।

उन्होंने बताया कि अनिद्रा से जूझ रहे कैदियों के लिए एक थेरेपी शुरू की गई है और 135 कैदियों को इसका लाभ मिला है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैदियों ने लोकगीत, बॉलीवुड गीत और सूफी गीत गाए।

जम्मू जिला जेल अधीक्षक मिर्जा सलीम ने कैदियों की भलाई और जेल प्रशासन को मजबूत करने के लिए जेल विभाग द्वारा उठाए विभिन्न कदमों का जिक्र किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल