लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार को 4,200 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 के टीके लगाये जाने की उम्मीद

By भाषा | Updated: January 21, 2021 23:03 IST

Open in App

नोएडा, 21 जनवरी जनपद गौतमबुद्ध नगर के 42 बूथों पर शुक्रवार को 4,200 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वायरस का टीका लगाये जाने की उम्मीद है। इसको लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने सारी तैयारियां शुरू कर ली है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक ओहरी ने बताया कि कोरोना वायरस के टीकाकरण के बाद बुखार, चक्कर आने जैसी समस्या आम है। उन्होंने बताया कि इससे निपटने के लिए विभाग ने एक विशेष किट तैयार की है। उन्होंने बताया कि यह किट आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी कर्मी की तबीयत बिगड़ने पर उसका तुरंत उपचार किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के 9 नोडल अधिकारियों को आपात किट के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बीते शनिवार को 393 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाये गए थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोबारा टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें 4200 कर्मियों को टीके लगाये जाएंगे।

सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार घट रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक 25,090 लोग करोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह औसत जनपद में करीब 98 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस