लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 42 नए मामले

By भाषा | Updated: July 11, 2021 21:49 IST

Open in App

अहमदाबाद, 11 जुलाई गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 42 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 8,24,242 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछले 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 10,073 बनी हुई है। रविवार को अस्पतालों से 262 लोगों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 8,13,238 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। गुजरात में संक्रमण दर 98.66 प्रतिशत है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 931 है।

विज्ञप्ति के मुताबिक सूरत से कोरोना वायरस संक्रमण के 13 मामले, अहमदाबाद से सात, राजकोट और वडोदरा से चार-चार, भावनगर और जामनगर से दो-दो मामले आए। राज्य में रविवार को 2,32,949 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गयी और अब तक 2,78,60,422 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

केंद्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली, दमन और दीव से संक्रमण के दो मामले आने से संक्रमितों की संख्या 10,558 हो गयी। अब तक 10,529 लोग ठीक हो चुके हैं और 25 मरीजों का उपचार चल रहा है। केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण से अब तक चार लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos