लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 42 और लोगों की मौत, 10514 नये मामले

By भाषा | Updated: April 18, 2021 18:08 IST

Open in App

जयपुर,18 अप्रैल राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 10514 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,14,869 हो गई है तथा 42 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 3151 हो गई। राज्य में उपचाराधीन मरीज बढ़कर 67,387 हो गये हैं।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को रिकार्ड 10514 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 4,14,869 हो गई है जिसमें 67,387 रोगी उपचाराधीन है।

पिछले 24 घंटे में जयपुर में 1963, जोधपुर में 1695, कोटा में 1116, उदयपुर में 1001, भीलवाडा में 550, अलवर में 546, अजमेर-बूंदी में 350-350, बीकानेर में 330, डूंगरपुर में 201 तथा सीकर में 197 नये मरीज सामने आये।

उन्होंने बताया कि राज्य में 3084 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,44,331 संक्रमित ठीक हो चुके है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोटा में 13, जोधपुर में सात, जयपुर-उदयपुर में चार -चार, बीकानेर में तीन, अलवर-चूरू में दो-दो, भरतपुर-दौसा-डूंगरपुर-गंगानगर-नागौर-राजसमंद-सीकर में एक-एक मरीजों की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र