हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई राजमार्ग पर देवी लाल की 42 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण
By भाषा | Updated: September 25, 2021 23:50 IST2021-09-25T23:50:19+5:302021-09-25T23:50:19+5:30

हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई राजमार्ग पर देवी लाल की 42 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण
नूंह, 25 सितंबर हरियाणा के नूंह में शनिवार को दिवंगत उप प्रधानमंत्री देवी लाल की 108वीं जयंती के अवसर पर जननायक जनता पार्टी (जजपा) द्वारा दिल्ली-मुंबई राजमार्ग पर उनकी 42 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, जिन्होंने हवन एवं यज्ञ में हिस्सा लिया और देवी लाल की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन कर जजपा आज किसानों, मजदूरों और युवाओं की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार ने निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के लिए 75 फीसदी नौकरियां आरक्षित की हैं।
देवी लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ''जननायक'' की सबसे ऊंची मूर्ति एकता का प्रतीक है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।