लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में देबरीगढ़ अभयारण्य से 42 परिवारों को दूसरे स्थान पर बसाया गया : अधिकारी

By भाषा | Updated: December 19, 2021 13:56 IST

Open in App

संबलपुर (ओडिशा), 19 दिसंबर ओडिशा में देबरीगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में एक गांव के 42 परिवारों के करीब 80 लोगों को किसी अन्य स्थान पर बसाया गया है ताकि मनुष्य-पशु के टकराव को कम किया जा सके और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकें।

अधिकारियों ने बताया कि गांववासियों को आरक्षित वन्य क्षेत्र से बाहर किसी स्थान पर बसाया गया है।

हीराकुंड वन्यजीव मंडल वन अधिकारी अंशु दास ने बताया कि बारगढ़ जिले में लंबीपाली गांव के निवासी दयनीय स्थिति में रह रहे थे और उनके पास उचित सड़क संपर्क, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं थी क्योंकि वे रिहायशी बस्तियों से काफी दूर रहते थे।

वे देबरीगढ़ में वन्यजीवों की घनी आबादी के कारण खेती नहीं कर पाते थे जिससे गांववालों को आजीविका की तलाश में प्रवास करना पड़ता था। यह ग्रामीण बस्ती 1908 में आरक्षित वन्य क्षेत्र में स्थापित की गयी थी।

दास ने बताया कि वन्यजीव मंडल ने उन्हें स्थानांतरण और मुआवजे के लिए सरकार की नीति के बारे में जागरूक करने के वास्ते अगस्त में कई कार्यक्रम चलाए। उन्होंने कहा, ‘‘गांव वालों ने हाल में एक ग्राम सभा में इच्छा जतायी और इसके बाद सितंबर में एक सर्वेक्षण किया गया। 42 परिवारों के करीब 80 लोगों को स्थानांतरण और 15 लाख रुपये के पैकेज का लाभ उठाने के योग्य पाया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि वन विभाग और जिला प्रशासन की निगरानी में ग्रामीण दूसरे स्थान पर एक कॉलोनी बसाने की प्रक्रिया में शामिल रहे और 17 दिसंबर से वहां रहने लग गए।

उन्होंने कहा, ‘‘वे उन्हें आवंटित की गयी जमीन पर पक्का घर बनाएंगे और प्रशासन की मदद से एक साल के भीतर उन्हें सभी सुविधाएं दी जाएगी।’’

संबलपुर और बारगढ़ जिलों में फैला यह अभयारण्य हीराकुंड जलाशय के किनारे स्थित है। अभयारण्य में तीन और बस्तियों में रह रहे लोगों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है।

एक अन्य वन अधिकारी ने कहा, ‘‘ये मानव बस्तियां जंगल में बहुत अंदर स्थित हैं और वहां रह रहे लोग सभी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। गांव वालों के स्थानांतरण से मनुष्य-पशु के बीच टकराव कम होगा और वन्यजीवों का निवास स्थान भी बहाल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह