लाइव न्यूज़ :

बिहार से बंगाल ले जाये जा रहे 42 मवेशी जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 9, 2021 01:23 IST

Open in App

रामगढ़, आठ फरवरी झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार गोला थानांतर्गत सिकिदरी में पुलिस ने बिहार के गया से पश्चिम बंगाल एक कंटेनर में छिपाकर ले जाये जा रहे 42 मवेशी जब्त किये और इस सिलसिले में चार पशु तस्करों को धर दबोचा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक को एक गुप्त सूचना मिली की कि बिहार के गया से एक कंटेनर में अवैध मवेशी डालटनगंज, बालूमाथ, राँची, रामगढ़ होते हुए बंगाल के अवैध वधशाला में बेचने हेतु ले जाया जा रहा। इस सूचना पर आवश्यक कारवाई हेतु विशेष पुलिस टीम ने एक कंटेनर को रोका। हालांकि ड्राइवर ने कंटेनर को भगाने का प्रयास किया परन्तु उसको रोड जाम करके पकड़ लिया गया।

जांच में पुलिस ने कंटेनर से 42 मवेशी बरामद किये जिन्हें अवैध रूप से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने कंटेनर में छिपे चार पशु तस्करों मो गेजाली खान, गया, बिहार, नासिम अंसारी, रोहतास, बिहार, मो मेराज खान, धनबाद और शहजाद अंसारी, औरंगाबाद, बिहार को गिरफ्तार कर लिया ।

इस संबंध में गोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?