लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 41,971 नए मामले आए, 64 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: May 8, 2021 22:27 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, आठ मई केरल में शनिवार को कोविड-19 के 41,971 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 18,66,827 हो गए, जबकि महामारी से 64 और मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,746 हो गयी।

राज्य सरकार ने कहा कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 4.17 लाख हो गई है।

इस बीच, केरल सरकार ने उचित कोविड-19 उपचार गतिविधियों को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पंचायत में वार्ड स्तरीय समितियों का गठन करने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य दूसरी लहर में अधिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, क्योंकि वायरस का यह स्वरूप अधिक खतरनाक है और तेजी से फैल रहा है।

उन्होंने कहा कि कोविड प्रकोप की पहली लहर को नियंत्रित करने और रोकने में स्थानीय निकायों द्वारा निभाई गई भूमिका अद्वितीय थी।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी वार्डों में वार्ड स्तरीय समितियों का गठन किया जाना चाहिए।’’

शनिवार से राज्य में लॉकडाउन लागू होने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले दिन लोगों की प्रतिक्रिया संतोषजनक रही।

राज्य में 27,456 लोग बीमारी से ठीक हो गए, जिससे अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 14,43,633 हो गई और वर्तमान में 4,17,101 लोगों का विभिन्न जिलों में इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटों में 1,48,546 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 28.25 प्रतिशत है।

विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा, अब तक 1,69,09,361 नमूनों की जांच की गई है।

एर्नाकुलम में अधिकतम 5,492 मामले आए, जबकि तिरुवनंतपुरम में 4,560 मामले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान