लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 41,953 नए मामले आए, 58 की मौत

By भाषा | Updated: May 5, 2021 19:52 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, पांच मई केरल में बुधवार को कोविड-19 के 41,953 नए मामले आए जो राज्य में एक दिन में आए मामलों के लिहाज से सर्वाधिक हैं।

राज्य सरकार ने बताया कि गत 24 घंटे में 23,106 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 17,43,932 हो गई है जिनमें से 13.62 लाख संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए और सख्त कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि राज्य में पहले ही लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदी लागू है।

राज्य में गत 24 घंटे में 58 और मरीजों की मौत होने के साथ अब तक यहां महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,565 हो गई है।

सरकार के मुताबिक इस समय राज्य में 3,75,658 मरीज उपचाराधीन है और जांच किए जा रहे नमूनों के अनुपात में संक्रमण की दर 25.69 प्रतिशत है।

सरकार के मुताबिक एर्णाकुलम में सबसे अधिक 6,558 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि कोझिकोड में 5,180, मलाप्पुरम में 4,116, त्रिशूर में 3,731, तिरुवनंतपुरम में 3,727 और कोट्टयम में 3,432 नए मामले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान