लाइव न्यूज़ :

यूपी में धारा 188 के तहत दर्ज की गई है 41944 एफआईआर, 38 हजार वाहन सीज और 17 करोड़ रुपये का कटा है चालान

By सुमित राय | Updated: May 11, 2020 15:39 IST

लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस और गृह विभाग ने कुल 38 हजार वाहन सीज किए गए हैं और अब 17 करोड़ रुपये की धनराशि वसूल की है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन को उत्तर प्रदेश पुलिस ने कड़ाई से पालन किया है और इसे तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।उत्तर प्रदेश में अब तक धारा 188 के तहत 41944 एफआईआर दर्ज की गई है।यूपी में 38 हजार वाहन सीज किए गए हैं और 17 करोड़ रुपये की धनराशि वसूल कर ली गई है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन को उत्तर प्रदेश पुलिस ने कड़ाई से पालन किया है और इसे तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। यूपी में अब तक धारा 188 के तहत 41944 एफआईआर दर्ज की गई है और लॉकडाउन के दौरान 17 करोड़ रुपये का चालान कटा है।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने सोमवार को बताया, "आज तक धारा 188 के अंतर्गत 41944 एफआईआर लॉकडाउन के लिए दर्ज की गई हैं। पुलिस और गृह विभाग के माध्यम से कुल 38 हजार वाहन सीज किए गए हैं और अब तक 17 करोड़ रुपये की धनराशि वसूल कर ली गई है।"

इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस ने फेक न्यूज के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की है। अवनीश अवस्थी ने बताया, "आज की तारीख में हमने 871 फेक न्यूज के मामले संज्ञान में लिए हैं। 11 मई को हमने कुल 16 मामले संज्ञान में लिए ट्विटर से 11 और फेसबुक से 5 शामिल हैं। अब तक फेक न्यूज फैलाने पर 31 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।"

उन्होंने बताया, "अब राज्य के 42 स्टेशनों पर ट्रेनें आएंगी। अब तक लखनऊ में 22, जौनपुर 9, कानपुर 7, गोरखपुर 28, प्रयागराज 11, वाराणसी 8, गोंडा 8, उन्नाव में 7 ट्रेनें ली गई हैं। इस तरह प्रदेश में 2 लाख 25 हजार लोगों के लिए कुल 184 ट्रेनें ली गई हैं। ये बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।"

उत्तर प्रदेश में 3467 लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 3467 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 74 लोगों की मौत हो चुकी है और 1653 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं