लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 419 नए मामले, 103 कैदी भी संक्रमित

By भाषा | Updated: June 23, 2021 14:57 IST

Open in App

आइजोल, 23 जून मिजोरम में कोविड-19 के 419 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बुधवार को बढ़कर 18,398 हो गई। नए संक्रमितों में 103 कैदी भी शामिल हैं।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पाए गए सभी कैदी आइजोल स्थित ‘सेंट्रल जेल’ के हैं। 70 बच्चे, छह सुरक्षा कर्मी और दो स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं।

आइजोल में अनाथालय एवं पुनर्वास केन्द्र में 16 नए मामले सामने आए हैं। यहां 21 जून को संक्रमण के 528 मामले सामने आए थे।

उन्होंने बताया कि आइजोल में सबसे अधिक 299 मामले, लॉन्गतलाई में 52 मामले और कोलासिब में 30 मामले सामने आए।

अधिकारी ने कहा कि संक्रमित पाए गए 419 लोगों में से चार ने हाल ही में यात्रा की थी और अन्य 415 लोग संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में संक्रमित पाए गए।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,974 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई और नमूनों के संक्रमित आने की दर सर्वाधिक 10.82 प्रतिशत दर्ज की गई।

मिजोरम में अभी 4,413 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 13,900 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से अभी तक 85 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 4.62 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है। मरीजों के ठीक होने की दर 75.50 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.46 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी ने बताया कि राज्य में 4.14 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है