बेंगलुरु,13 फरवरी कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 419 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9,44,856 तक पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने बुलेटिन में कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के चार मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 12,263 हो गई।
कर्नाटक में शनिवार को 430 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही राज्य में अब तक 9,26,664 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में वर्तमान में 5,910 मरीज उपचाराधीन हैं।
राज्य में शनिवार को 66,050 नमूनों की जांच के बाद राज्य में अब तक 1.79 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।