लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 418 नए मरीज सामने आए, पांच और संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: November 30, 2020 13:04 IST

Open in App

ओडिशा, 30 नवंबर ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस से 418 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में अब तक सामने आए कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3,18,725 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने उपरोक्त जानकारी देने के साथ बताया कि इस अवधि में पांच और संक्रमितों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,739 हो गई है।

उन्होंने बताया कि सोमवार सामने आए 418 नए मामलों में 241 संक्रमित विभिन्न पृथकवास केंद्रों के हैं जबकि 177 लोगों के कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि पूर्व में संक्रमित पाए गए मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान हुई।

अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक 41 नए मामले सुंदरगढ़ जिले में सामने आए हैं जबकि अंगुल और मयूरभंज जिले में क्रमश: 34 और 32 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि दो जिलों - सुवर्णपुर और बौद्ध- में कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘यह सूचित करते हुए खेद हो रहा है कि इलाज के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित पांच लोगों की मौत हो गई है।’’

विभाग ने बताया कि खुर्दा जिले में तीन लोगों की जबकि नौउपाड़ा में दो लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि इस समय ओडिशा में 5,677 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 3,11,256 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 53 कोविड-19 मरीजों की मौत अन्य गंभीर बीमारियों से हुई है।

अधिकारी ने बताया कि जांच किए जा रहे नमूनों में संक्रमित मिलने की दर 5.4 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया