लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 417 नए मामले, दो और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 6, 2021 11:53 IST

Open in App

हैदराबाद, छह जनवरी तेलंगाना में कोविड-19 के 417 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.88 लाख से अधिक हो गयी है। संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,556 हो गयी है।

राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में पांच जनवरी रात आठ बजे तक की जानकारी दी गयी है। इसके अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 82 नए मामले आए। रंगारेड्डी से 34 मामले और मेडचल मल्काजगिरि से 32 मामले आए।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में सक्रमितों की संख्या 2,88,410 हो गयी है जबकि संक्रमण से अब तक 2,81,872 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 4982 मरीजों का उपचार चल रहा है और मंगलवार को 43,318 नमूनों की जांच हुई।

बुलेटिन के मुताबिक अब तक कोविड-19 के 71 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है। प्रति 10 लाख आबादी पर 1.90 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

राज्य में संक्रमण के कारण मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.4 प्रतिशत है। तेलंगाना में ठीक होने की दर 97.73 प्रतिशत है जबकि देश में यह दर 96.3 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता