लाइव न्यूज़ :

चेन्नई हवाई अड्डे पर उतरे यात्रियों से 2.17 करोड़ रुपये मूल्य का 4.15 किलोग्राम सोना बरामद

By भाषा | Updated: January 31, 2021 21:16 IST

Open in App

चेन्नई, 31 जनवरी चेन्नई हवाई अड्डे पर विमान यात्रियों से 2.17 करोड़ रुपये मूल्य का 4.15 किलोग्राम सोना बरामद किया गया जो उन्होंने निगल लिया था। सीमा शुल्क अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीमा शुल्क आयुक्त राजन चौधरी ने बताया कि यात्रियों ने सोने के कैप्सूल निगल लिए थे और इस संबंध में आठ में से सात यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।

प्रत्येक कैप्सूल का वजन 15-24 ग्राम था और आठ यात्रियों के पेट से कुल 222 कैप्सूल बरामद किये गए।

गोपनीय सूचना के आधार पर खुफिया विभाग के अधिकारियों ने 22 जनवरी को दुबई और शारजाह से आई चार महिलाओं समेत आठ यात्रियों को शक होने पर पकड़ा और जांच के दौरान यात्रियों ने अपराध स्वीकार किया।

एक प्रेस विज्ञप्ति में चौधरी ने कहा, “सोने की बरामदगी की प्रकिया कठिन थी क्योंकि यात्रियों को ढेर सारा खाना खिलाया गया था ताकि शौच के दौरान सोना निकल आए।”

उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में आठ दिन का समय लगा।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि आठ में से एक यात्री को गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि उससे बरामद सोना 20 लाख रुपये से कम कीमत का था और नियम के अनुसार इस मूल्य से अधिक होने पर ही तस्कर को हिरासत में लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि कुल 4.15 किलोग्राम सोना बरामद किया गया जिसकी कीमत 2.17 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग