लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कोरोना वायरस के 414 तो पंजाब में 215 नए मामले

By भाषा | Updated: December 29, 2020 23:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 दिसंबर हरियाणा में मंगलवार को कोरोना वायरस के 414 नए मामले आए वहीं 10 और संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं पड़ोसी राज्य पंजाब में संक्रमण के 215 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 11 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में कोविड-19 के 64 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा में कुल मामले 2,61,672 हो गए हैं और मृतक संख्या 2892 पहुंच गई है।

हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3900 है जबकि 2,54,880 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया है कि राज्य में कुल मामले 1,65,878 तक पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 5322 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, पंजाब में 3837 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 1,56,719 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

दोनों राज्यों की राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि प्रदेश में कुल मामले 19,615 पहुंच गए हैं। यहां 316 संक्रमितों की मौत हुई हैं। हालांकि पिछले 24 घंटे में किसी भी संक्रमित ने दम नहीं तोड़ा है।

बुलेटिन के मुताबिक, चंडीगढ़ में 362 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 18937 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू