लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 414 मामले आए, 60 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 5, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 414 नए मामले आए, जो ढाई महीने से अधिक समय में महामारी के सबसे कम मामले हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में 60 और लोगों ने जान गंवा दी, जबकि संक्रमण दर गिरकर 0.53 प्रतिशत रह गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 24,557 हो गयी है।

शहर में शुक्रवार को संक्रमण के 523 मामले आए थे, 50 लोगों की मौत हुई थी और संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत रह गई थी।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 487 मामले आए थे और 45 लोगों की मौत हुई थी। यह पहली बार था, जब 11 अप्रैल के बाद से रोज होने वाली मौत की संख्या 50 से कम रही। बृहस्पतिवार को संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 16 मार्च को संक्रमण के 425 और 17 मार्च को 536 मामले आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर