लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस के 4138 नए मामले, 21 की मौत

By भाषा | Updated: November 2, 2020 21:23 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, दो नवंबर केरल में सोमवार को 47 स्वास्थ्य कर्मियों समेत 4138 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया। वहीं, कोविड-19 के कारण 21 और लोगों ने दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री पी विजयन ने बताया कि नए मामलों की तुलना में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। सोमवार को 7108 लोग संक्रमण से उबरे।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि 3.55 लाख लोग अबतक संक्रमण को मात दे चुके हैं जबकि राज्य में कुल मामले 4,31,329 पहुंच गए हैं। वहीं, मृतक संख्या 1533 पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 86,681 लोग बीमारी का इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में 54 मरीज राज्य के बाहर से आए हैं, जबकि 3599 लोगों को पहले से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से संक्रमण हुआ। वहीं, 438 लोगों को कहां से संक्रमण हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

फिलहाल 2,93,221 लोगों को निगरानी में रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अबतक 47,28,404 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित