लाइव न्यूज़ :

मेघालय में कोविड-19 के 412 नये मामले, सिक्किम में एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: July 15, 2021 19:49 IST

Open in App

शिलांग/गंगटोक/लेह , 15 जुलाई मेघालय में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 412 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56,052 हो गयी जबकि पांच मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 926 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मेघालय के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक अमन वार ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,994 हो गयी है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 338 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे ठीक हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 51,132 हो गयी। मेघालय में अब तक 8.52 लाख लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवा चुके हैं, जिनमें से 1,06,755 लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

सिक्किम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 137 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,929 हो गयी जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 318 पर पहुंच गयी।

सिक्किम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,322 हो गयी है। अब तक कुल 20,029 मरीज इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। सिक्किम में संक्रमण की दर 20.7 प्रतिशत है जबकि ठीक होने की दर 88.3 प्रतिशत हो गयी है।

केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के चार नये मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,241 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लेह और कारगिल में संक्रमण के दो-दो नये मामले सामने आए। इस दौरान लद्दाख में कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 113 हो गयी है जबकि इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 19,912 हो गयी है। लद्दाख में इस महामारी के कारण अब तक 206 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर