लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 412 नए मामले सामने आए, चार रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: October 28, 2021 17:22 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 28 अक्टूबर ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 412 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 10,40,230 हो गई। इसके अलावा चार और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 8,322 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि 412 नए संक्रमितों में 63 बच्चे और 18 साल के कम आयु के किशोर शामिल हैं। संक्रमण दर 15.29 प्रतिशत है। खुर्द जिले में सबसे अधिक 189 नए मामले सामने आए। कटक में 46 मामले सामने आए।

अधिकारी ने कहा कि खुर्द में दो और केंद्रपाड़ा तथा मयूरभंज में मौत का एक-एक मामला सामने आया।

ओडिशा में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4,747 है। बुधवार को 334 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 10,27,108 हो गई है।

राज्य में अब तक 2.17 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। बुधवार को 70,194 जांच की गईं। संक्रमण दर 4.77 प्रतिशत है।

राज्य में 1,10,71,664 लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल