लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः इस साल अब तक 41 सुरक्षाबलों की गई जान,  907 हुए जख्मी 

By भाषा | Updated: July 30, 2018 20:45 IST

आतंकवाद संबंधी घटनाओं में 28 सैन्यकर्मी, सीआरपीएफ के 31 कर्मी और 37 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।

Open in App

जम्मू, 30 जुलाई: कश्मीर घाटी में इस साल आतंकवाद संबंधी और पथराव की घटनाओं में 20 पुलिसकर्मियों समेत 41 सुरक्षाकर्मियों की जान गई जबकि 907 अन्य जख्मी हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आतंकवाद संबंधी घटनाओं में इस साल के शुरूआती छह माह में 17 सैन्यकर्मी, 20 पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ के दो कर्मियों समेत 39 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है जबकि 96 अन्य जख्मी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि आतंकवाद संबंधी घटनाओं में 28 सैन्यकर्मी, सीआरपीएफ के 31 कर्मी और 37 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसी दौरान, पथराव की घटनाओं में सीआरपीएफ के दो कर्मियों की मौत हो गई जबकि 811 अन्य जख्मी हो गए।

उन्होंने बताया कि घाटी में पथराव की 734 घटनाओं में 592 पुलिसकर्मी, सीआरपीएफ के 219 कर्मी घायल हुए हैं। अफसरों के मुताबिक, आतंकवाद और पथराव की घटनाओं में 32 आम लोगों की मौत हुई है और 117 अन्य जख्मी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि आतंकवाद संबंधी घटनाओं में 25 आम लोगों की मौत हुई है और 54 लोग जख्मी हुए हैं। वहीं कानून एवं व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं में सात आम लोगों की जान गई और 63 अन्य जख्मी हुए।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया