लाइव न्यूज़ :

भारतीय पुलिस सेवा के 39 अधिकारियों समेत 41 अधिकारियों का तबादला

By भाषा | Updated: July 1, 2021 00:40 IST

Open in App

रायपुर, 30 जून छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 39 अधिकारियों समेत 41 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों में इनमें 21 जिले के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि राज्य शासन ने सरगुजा क्षेत्र के प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक आरपी साय का तबादला पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर के पद पर कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर क्षेत्र के प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी को सरगुजा क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल का तबादला पुलिस अधीक्षक दुर्ग के पद पर तथा दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तथा दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर का तबादला पुलिस अधीक्षक जांजगीर—चांपा के पद पर कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक बालाजी राव का तबादला प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर के पद पर, बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार का झा का तबादला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के पद पर, जांजगीर—चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर का तबादला पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के पद पर तथा कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा का तबादला पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के पद पर किया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह का तबादला पुलिस अधीक्षक कोरिया के पद पर, नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग का तबादला पुलिस अधीक्षक कवर्धा के पद पर, गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल का तबादला पुलिस अधीक्षक कोरबा के पद पर, सूरजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा का तबादला पुलिस अधीक्षक रेल के पद पर, धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानु का तबादला छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 12 वीं वाहिनी के सेनानी के पद पर, कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे का तबादला छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के सातवीं वाहिनी के सेनी के पद तथा सरगुजा जिले के पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा का तबादला छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 17वीं वाहिनी के सेनानी के पद पर कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक का तबादला पुलिस अधीक्षक धमतरी जिले के पद पर कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos