लाइव न्यूज़ :

राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के 41 नये मामले, संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं

By भाषा | Updated: November 3, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर दिल्ली में बुधवार को कोविड​​-19 के 41 नये मामले सामने आये लेकिन संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं हुई। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़े से मिली।

दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,39,963 हो गई है। राजधानी में 14.14 लाख से अधिक मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 25,091 है। राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने अब तक कोविड-19 से किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। दिल्ली में कोविड​​-19 संक्रमण से अक्टूबर में चार और सितंबर में पांच मौतें हुई थीं।

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत रही।

बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन पहले कुल 52,791 जांच की गई थी जिसमें 42,721 आरटी-पीसीआर जांच और 10,070 रैपिड एंटीजन जांच शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?