लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 41 नए मामले

By भाषा | Updated: July 14, 2021 22:14 IST

Open in App

अहमदाबाद, 14 जुलाई गुजरात में बुधवार को कोविड-19 के 41 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 8,24,346 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 10,074 बनी हुई है। संक्रमण मुक्त हुए 71 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी जिससे अब तक कुल 8,13,583 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में ठीक होने की दर 98.69 प्रतिशत है और 689 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य के 33 में से केवल 15 जिलों से संक्रमण के मामले आए। अहमदाबाद से सबसे ज्यादा नौ मामले आए।

केंद्रशासित क्षेत्र दादरा नगर हवेली, दमन और दीव में कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले आने से संक्रमितों की संख्या 10,563 हो गयी। अब तक चार मरीजों की मौत हुई है और 10,537 लोग ठीक हो चुके हैं तथा 22 मरीजों का उपचार चल रहा है।

गुजरात में ‘ममता दिवस’ मनाए जाने के कारण कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। सरकार ने बुधवार को ‘ममता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय किया है और इस दौरान पूरा ध्यान गर्भवती महिलाओं, बच्चों और नवजात शिशुओं के लिए चल रहे सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम पर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू