लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 41 नए मामले, संक्रमण से नहीं गयी किसी मरीज की जान

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 41 नए मामले सामने आए और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,38,082 हो गई। वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। दिल्ली में संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत हो गयी है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 13 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 14.12 लाख से अधिक हो गयी है।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 414 हो गयी है, जिसमें से 107 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

दिल्ली में अब तक 25,083 लोगों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है। संक्रमण से मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत पर बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 75,079 नमूनों की जांच की गयी, जिसमें से 51,328 नमूनों की आरटी-पीसीआर, सीबीएनएएटी और ट्रूनैट जांच की गयी।

दिल्ली में निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या घटकर 100 हो गयी है।

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में कोविड-19 के 50 नये मामले सामने आए थे जबकि संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड-19 के 32 नए मामले सामने आए और संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई जबकि संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत थी।

कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर दिल्ली सरकार स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार कर रही है। सरकार अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ा रही है और प्रतिदिन 37 हजार नये मामलों की स्थिति से निपटने की तैयारी कर रही है।

सरकार शालीमार बाग, किराड़ी, सरिता विहार, सुल्तानपुरी, रघुवीर नगर, और जीटीबी अस्पताल और चाचा नेहरू अस्पताल में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में लगभग 7,000 आईसीयू बिस्तरों की व्यवस्था कर रही है। दिल्ली में इस समय करीब 10 हजार आईसीयू बिस्तर हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अब तक 1,44,23,995 लोग टीके की कम से कम एक खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे