लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 41 नए मामले, संक्रमण की दर 0.07 प्रतिशत

By भाषा | Updated: December 10, 2021 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 41 नए मामले आए हैं और संक्रमण से किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है, वहीं संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

नए मामलों के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,41,610 हो गई है। इनमें 14.16 लाख से अधिक मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 25,100 बनी हुई है। दिसंबर में अब तक दो मरीजों की मौत हुई है।

दिल्ली में नवंबर के महीने में संक्रमण से सात लोगों की मृत्यु हुई थी। अक्टूबर में संक्रमण से चार लोगों की जान गई थी और सितंबर में पांच मरीजों की मौत हुई थी।

बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 59,763 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी, जिसमें से 53,174 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे